रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

रठांजना पुलिस ने 18 किलो डोडाचूरा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 28-01-2026

रत्नमोती न्यूज डेक्स

प्रतापगढ़ घटना 27 जनवरी 2025 की है। रंठाजना थानाधिकारी विजेंद्र सिंह और डीएसटी टीम साकरिया से चेनियाखेड़ी जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान साकरिया की तरफ से एक बाइक और उसके पीछे एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहनों को रोकने का इशारा किया, तो कार चालक ने गाड़ी को वापस घुमाने की कोशिश की। डीएसटी प्रभारी ने कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक ने वाहन को तेज गति से पीछे ले जाकर आगे बढ़ते हुए डीएसटी के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से बाइक सवार आसिफ पुत्र हबीब खां अजमेरी (25) निवासी गादोला, थाना रंठाजना और पर पीछे बैठे फैजान पुत्र दादू खां अजमेरी (30) निवासी गादोला, थाना रंठाजना, वहीं कार से लक्ष्मण पुत्र भीम मीणा (35) निवासी मोटीखेड़ी, थाना सुहागपुरा को गिरफ्तार किया।
Share On Social Media