रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

गरोठ थाने में पदस्थ आरक्षक रणजीतसिंह डोडिया दुर्घटना में घायल हुए थे, आज अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई... पुलिस विभाग में शोक की लहर..

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 26-01-2026

रत्नमोती न्यूज डेक्स

मंदसौर जिले के गरोठ थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 464 रणजीत सिंह आरक्षक रणजीत सिंह डोडिया का अहमदाबाद में उपचार के दौरा आज सोमवार को दुखद निधन हो गया है। आरक्षक रणजीतसिंह डोडिया परिवार पत्नी, बहन बहनोई, बच्चे सहित श्री खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे, दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25/01/2026 को शाम 15:30 से 16:30 के बीच उदयपुर और सांवरियाजी के बीच में मंगलवारा चौराहा के पास पुलिस चौकी भटेवर, थाना खेरोदा, जिला उदयपुर, राजस्थान (उदयपुर चित्तौड़ 6 लेन हाईवे) मार्ग पर परिवार के साथ खाटूश्याम, नाथ द्वारा दर्शन पश्चात मंदसौर लौटते समय वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। साथ में परिवारजन पत्नी, बच्चे, बहन और बहनोई थे। वाहन बहनोई चला रहे थे, आरक्षक रणजीत ड्राइवर की बगल वाली सीट पर आराम कर रहा था। वाहन कंटेनर चालक द्वारा ओवरटेक करने के लिए इनकी लाइन में आगे आ कर अचानक ब्रेक लगाने से कार पीछे से ट्रक में घुस गई। जिससे सर में गंभीर चोंट लगने से प्राथमिक उपचार GBH अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर में हुआ था जहां से महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज उदयपुर रेफर किया गया था। अहमदाबाद ऑपरेशन के लिए रैफर किया था। अहमदाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान स्वर्गास हो गया हैं।
Share On Social Media