सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के चुनाव संपन्न- अध्यक्ष दिलीप शर्मा , सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय व्यास सर्वसम्मति से निर्वाचित पढ़े खबर
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 09-06-2024
रत्नमोती न्यूज डेक्स
नीमच। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के आगामी द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु रविवार सुबह 10:00 बजे एलआईसी रोड के समीप
स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पर आयोजित साधारण सभा मे निवृतमान अध्यक्ष श्री शैलेश जोशी तथा श्रीपरशुराम मंदीर समिति अध्यक्ष श्री योगेश पंत की संयुक्त अध्यक्षता मे तथा समस्त सदस्यों व पदाधिकारीयो की विशेष उपस्थिति मे निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए श्री दिलीप शर्मा सचिव पद के लिए श्री विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री संजय व्यास निर्वाचित हुए।
निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्षों का रहेगा
इस मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारों का फूल मालाओं के साथ स्वागतऔर अभिनंदन किया गया, अंत मे आभार नवनिर्वाचित सचिव श्री विजय तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया!