मूलभूत सुविधाओं को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी नीमच नगरपालिका का घेराव
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 30-11--0001

नीमच। शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शहर में विकास ठप्प पडे हुए है। सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ वार्डों के निरीक्षण करना तो दूर वे अधिकांश समय कार्यालय में नहीं बैठते है। जनता पेयजल, साफ—सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए दर—दर भटक रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को सुबह साढे ग्यारह बजे नगरपालिका का घेराव किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने बताया कि शहर में अधूरे पडे निर्माण पूरे नहीं करवाए जा रहे है। साफ—सफाई व्यवस्था चरमाई हुई है, जल वितरण समय पर नहीं हो रहा है। नगरपालिका में कर्मचारी भी आफिस समय पर गायब रहते है। वार्ड प्रभारी वार्डों में नहीं घूम रहे है। नगरपालिका में कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। श्री लोक्स ने समस्त कांग्रेस नेता, कार्यकर्तागणों से आग्रह किया है कि सुबह 11 बजे गांधी भवन एकत्रित होवे, वहां से रैली के रूप में नगरपालिका पहुंचेगे, जहां पर घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा।