रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

माली समाज द्वारा ज्योति बा फुले की जयंती पर निकली शोभायात्रा विधायक कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 11-04-2024

रत्नमोती न्यूज डेक्स

निम्बाहेड़ा। सामाजिक समरसता के वाहक, महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत एवं राष्ट्र उन्नयन के लिए आजीवन समर्पित रहे महात्मा ज्योति बा फुले की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर में सकल माली समाज के द्वारा विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाज़ारो से निकली इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वावगत किया गया। नगर के विजय चौक, पंचौली चौराहा से गुजरने के दौरान शोभायात्रा का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की उपस्थिति में विधानसभा संयोजक व पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सकल माली समाज के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर समाजजनों को शुभकामनाएं दी। विधायक कृपलानी ने इस अवसर पर दो अलग अलग रथ में विराजित भगवान श्री राम एवं ज्योति बा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व स्वायत शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष विजय काबरा, गोपाल पंचोली, नीलेश खेरोदिया, पुष्कर सोनी, मंत्री दिलीप मोदी, रवि कृपलानी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, ललित साहू, कृष्ण प्रकाश लोहार, प्रमोद वैष्णव, भरत वैष्णव, गणपत गवारिया, चंद्रप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।
Share On Social Media