रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

इंदिरा नगर मैं प्रभात फेरी से किया नव वर्ष का आगाज

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 09-04-2024

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच- विक्रम संवत 2081 नव वर्ष के पावन उपलक्ष्य में मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर समिति इंदिरा नगर के तत्वाधान में‌ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। भक्तों द्वारा रामधुन की स्तुति की गई। राम पर आधारित विभिन्न भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। मार्ग में स्थान स्थान पर क्षेत्र वासियों द्वारा रामधुन में सहभागी श्रद्धालु भक्तों का पुष्प वर्षा एवं पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त केसरिया भगवा परिधानों में सहभागी बने। इस अवसर पर केसरिया ध्वज का पुष्प अर्पीत कर पूजन का श्रद्धालु भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कुमकुम तिलक लगाकर श्रद्धालु भक्तों को नीम मिश्री काली मिर्च का प्रसाद वितरण किया गया। सभी को शुभकामना के साथ निरोगी स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसअवसर पर नीम रस का वितरण भी किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रभात फेरी विगत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में 15 जनवरी से प्रारंभ हुई थी जो आज तक निरंतर जारी है। आभार मनीष चौधरी ने व्यक्त किया।
Share On Social Media