रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

कुंवारो के देवता बिल्लम बावजी की ढोल ढमाको की थाप पर निकलेगी शाही सवारी, पढे खबर..!

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 05-04-2024

रत्नमोती न्यूज डेक्स

जावद। कल 6 अप्रैल शनिवार रंगो का पर्व रंगतेरस पर नगर के प्रमुख मार्गो से आस्था का केंद्र कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी की शाही सवारी निकलेगी। व्यापारी राजेंद्र बोहरा, प्रवीण सोनी ने बताया जावद में धानमण्डी स्थित अतिप्राचिन रिद्धि-सिद्धि गणपति मंदिर के पास कुवारों के देवता बिल्लम बावजी को 50 से अधिक वर्षो से पूरानी मान्यताए के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलिका दहन के 5 दिन प्रश्चात आने वाली रंगपंचमी को विधिविधान से स्थापना की। बिल्लम बावजी को नारियल, मिठा पान, अगरबत्ती से पूजा अर्चना करके सैकडो युवक-युवतियो एवं भक्तो ने दर्शन लाभ लिया, शादी होने के प्रश्चात नव दंपति जोड़ो ने भी धोक देकर शष्टम प्रणाम करके आशीर्वाद लिया। कल रंगतेरस के पावन पर्व पर दोपहर 12 बजे महाआरती के प्रश्चात ढोल ढमाको की थाप पर वरिष्ठजनो, युवाजनो, व्यापारियों की उपस्थिति में अपने मूल स्थान से हटाकर नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण कराया जाएगा तत्प्रश्चात गणपति मंदिर के पास विराजित किया जाएगा। रंगपंचमी से रंग तेरस तक आस्था की झलक देखने को मिली।
Share On Social Media