रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जयंती पर निकली शोभायात्रा का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 05-04-2024

रत्नमोती न्यूज डेक्स

निम्बाहेड़ा।.श्री चारभुजा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में घाणावर तेली समाज की युवा शक्ति संगठन एवं महिला मण्डल द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नगर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में इस शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी की ओर कैंची चौराहा पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पार्षद मयंक अग्रवाल, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष विजय काबरा, गोपाल पंचौली, महिपाल सिंह, पुष्कर सोनी, सतीश बाबेल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामन्त्री चिराग मंत्री, विकास साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्याम जाट, भरत वैष्णव आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा रथ में विराजित श्री चारभुजा नाथ एवं भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
Share On Social Media