खेल एवं कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का जावद नगर में किया स्वागत।
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 04-04-2024
रत्नमोती न्यूज डेक्स
नीमच -
प्रदेश सरकार के खेल एवं कल्याण मंत्री विश्वास सारग लोकसभा चुनाव के मध्य नजर आज जावद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जिसमें स्थानीय कोर्ट परिसर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सारंग ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन धन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा भारत को विश्व गुरु के रूप में देखने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का सकल्प दिलवाया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा से भी अवगत कराया। इस अवसर पर श्री सांरँग ने कहा कि आज से कमर कसन की बात कही इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल पाटीदार, देवीसिंह सिंदल श्रीलाल बोहरा, राजू नागदा मोड़ी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश नागर, रतनगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंदड़ा, सांसद प्रतिनिधि विनोद पाटिदार, सुनील बिकनेरिया, जावद कालेज के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष कमलेश सारड़ा, महेश न्याति, मुकेश जटिया, मुकेश सिन्दल , अरविंद शर्मा, रामसिंह जाट, मुकेश चोपड़ा, अनुराग बागड़, सुनील बोहरा, अर्जुन गायरी, मुकेश बंजारा,बाबूलाल पाटीदार आदिं अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।