महाकाल भस्मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, पुजारियों और सेवक सहित 13 लोग झुलसे
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 25-03-2024
रत्नमोती न्यूज डेक्स
उज्जैन -
धुलेंडी के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। करीब 6 सेवक भी आग से झुलसे हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आ गए। घटना के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे।
इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं। दो पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। आग गर्भगृह के साथ ही नंदीहॉल के बाहरी हिस्से में लगी।