रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

भारत पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 26-01-2024

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउन हॉल नीमच में जिला प्रशासन द्वारा लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धि पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई प्रदर्शनी का भारत पर्व में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,आम नागरिकों, पत्रकार गणों, अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, और स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सराहना की। इस मौके पर जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार कलेक्टर श्री दिनेश जैन एडीएम सुश्री नेहा मीना जिला पंचायत सीईओ श्री गुरु प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
Share On Social Media