रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

जिला न्यायालय में प्रिंसिपल डीजे श्री सुशांत हुद्दार ने फहराया तिरंगा और सलामी दी

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 26-01-2024

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच। जिला न्यायालय नीमच में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व धूम धाम से मनाया,जहां पर प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज सुशांत श्री हुद्दार ने तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी के साथ राष्ट्र गान गाया। जिला न्यायालय परिसर में मुख्य समारोह में प्रिंसिपल डीजे श्री सुशांत हुद्दार ने अपने संबोधन में सभी को इस राष्ट्रीय पर्व पर बधाई और शुभ कामनाएं दी। श्री सुशांत ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा गणतंत्र दिवस पर यह समझना भी जरूरी है मिशन चंद्रयान से भारत चांद पर पहुंच गया है और भारत विश्व की फिफ्थ बिगेस्ट इकोनॉमी बन चुका है ,माननीय चीफ जस्टिस महोदय के आदेश से प्रकरणों का शीघ्र निपटारा हो रहा है।पेंडेंसी समाप्ति की दिशा में है।इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी और सचिव लक्ष्मण सिंह भाटी ने भी राष्ट्रीय पर्व की शुभ कामनाएं और बधाई अपने संबोधन में दी।कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश सर्व श्री अजय कुमार टेलर,प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट डा कुलदीप जैन,एडीजे श्रीमती सोनल चौरसिया,विजय कुमार सोनकर,अरविंद दरिया, सीजेएम सु श्री संध्या मरावी,न्यायाधीश गण श्रीमती पुष्पा तिलगाम,श्रीमती रेखा मरकाम सहित अन्य न्यायाधीश, सीनियर अधिवक्ता ,न्यायिक अधिकारी कर्मचारी गण,उपस्थित रहे।राष्ट्रीय पर्व सांस्कृतिक तौर पर अधिवक्ता और कर्मचारियों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।अतिथियों ने कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया।
Share On Social Media