रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

उप मुख्यमंत्री डॉ जगदीश देवड़ा का नगर आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 28-12-2023

मनोज जोशी

बड़ावदा:- भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार में उपमुख्यमंत्री का दायित्व मिलने के पश्चात जगदीश देवडा का गृह नगर की ओर प्रथम आगमन पर बड़ावदा भाजपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत कीया ! आपको बता दे की विधानसभा चुनाव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर मोहन यादव को चुना गया वहीं मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ साथ ही उपमुख्यमंत्री के रूप में जगदीश देवड़ा को मनोनीत होने के बाद यह उनका प्रथम गृह नगर की तरफ दौरा था भोपाल से निकलने के दौरान कई नगरों एवं शहरों सहित गांव में उपमुख्यमंत्री का स्वागत हुआ आपको बता दे की सहज एवं सरल व्यवहार के धनी उपमुख्यमंत्री डॉक्टर जगदीश देवड़ा नगरों गांव सहित कई लोगों से संबंध बनाए हुए हैं इसी के चलते भाजपा मंडल द्वारा भारत पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत हुआ बड़ावदा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ हिंगड़ के नेतृत्व में यह स्वागत समारोह रखा गया जिसमें! नगर सहित गांवो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे सौरभ हिंगड, संजय चावड़ा, अनील अजमेरा, महेश सोडाणी,राजेश काकाणी सुरेन्द्र(लाला) काकाणी, समरथ पाटीदार, कमलेश खोकर , नगर अध्यक्ष संतोष बेरागी मनोहर राठोड, गोविन्द पाटीदार, बद्रीलाल चोधरी, प्रकाश चंद्रवंशी, अमर सिंह, सुरेश प्रजापत, युवराज सीह,सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे
Share On Social Media