रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

कंजार्ड़ा भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर विजय जुलस में शामिल हुए विधायक मारू

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 04-12-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

मनासा। मनासा विधानसभा से पुनः विजय का परचम लहराने पर भाजपा प्रत्याशी श्री अनिरुद्ध (माधव) जी मारू का स्वागत अभिनंदन एवं मनासा नगर में विजय जुलूस का आयोजन किया गया। श्री मारू ने कंजार्ड़ा स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल पहुंच भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए और फिर मनासा विजय जुलुस में शामिल हुए। यहां कारगील चौक पर श्री मारू ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां से ढोल बाजे और डीजे के साथ विजय जुलुस प्रारंभ हुआ। उत्साह और जोश से भरे कार्यकर्ता ने खुब रंग गुलाल उड़ाई और मनासा से लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक मतों से विजय होने भाजपा प्रत्याशी श्री मारू का स्वागत किया। खुली जीप में सवार श्री मारू नगर एवं क्षेत्र वासियों का आभार मान रहे थे। जगह जगह नागरकों ने पुष्पवर्षा कर मारू का स्वागत किया और जीत की बधाई दी। नागरिकों ने फुल माला पहनाकर, साफा बांधकर और शाल श्रीफल भेंट कर मारू को शुभकानाएं दी। कारगील चौक से होता हुआ विजय जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरा इस दौरान पूरा नगर भगवा मय हो गया। जो राम को लाए है हम हम उनको लाएंगे और मोदी के मन में एमपी, एमपी के मन में मोदी की धून पर कार्यकर्ता खुब थिरके। *विधायक मारू ने माना आभार* विधायक मारू ने ऐतिहासिक विजय पर सभी का आभार माना और जीत का श्रय पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता को दिया। श्री मारू ने कहा यह जीत आपकी जीत है और आप लोगों को समर्पित है। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह अत्यंत भावुकता का क्षण है। आप सभी ने अपने अमूल्य मत के द्वारा मेरे प्रति जो पुनः विश्वास व्यक्त किया है उसे मैं शब्दों में व्यक्त नही कर सकता। मैं आप को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके जनप्रतिनिधि के रूप में मैं क्षेत्र के विकास हेतु सदैव संकल्पित रहूंगा एवं सबका साथ.सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ आप की सेवा में सदा सर्वदा समर्पित रहूंगा। आप सभी के सहयोग से मनासा विधानसभा मेें विकास का क्रम अनवरत जारी रहेगा। देवतुल्य सम्मानित जनता एवं सभी कार्यकर्ताओं को कोटिशः नमन।।
Share On Social Media