रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नीमच मे देश के महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस की जन्म जयंती का आयोजन सम्पन्न

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 01-12-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच नि.प्र.- 30 नवम्बर 2023 गुरुवार को डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस की जन्म जयंती का गरिमामय आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 नीमच में आयोजित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक संचालक मनोज जैन व विशिष्ट अतिथि सहायक संचालक प्रलय उपाध्याय मंचासीन थे।इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियो के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन के दौरान प्राचार्य अनिल व्यास द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में देश के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के अभूत पूर्व योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। एवं इसके पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा भी महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के जीवन पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थी आनंद शर्मा,नरेंद्र एवं आकाश सोलंकी सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें। विशिष्ट अतिथि महोदय सहायक संचालक प्रलय उपाध्याय द्वारा जगदीश चंद्र बोस के बायो फिजिक्स में अतुलनीय योगदान के बारे में जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को निरंतर सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया गया। मुख्य अतिथि सहायक संचालक मनोज जैन द्वारा वर्तमान समय में विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरो की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। साथ ही जीवन में वैज्ञानिक सोच के महत्व की उपयोगिता के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम के अंत में जगदीश चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी सभी विद्यार्थियों को दिखाई गई।इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता अरविंद कुमार शर्मा व माध्यमिक शिक्षक जगदीशचन्द्र सोमानी द्वारा भी जगदीश चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी कई रोचक जानकारीयो व घटनाओ से सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता अरविंद शर्मा द्वारा व आभार उच्च माध्यमिक शिक्षक राकेश यादव द्वारा किया गया।
Share On Social Media