रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

भाजपा समर्पित जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ 4 निर्दलीय जनपद सदस्यों ने ने थामा कांग्रेस का हाथ

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 29-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

मनासा/- मनासा विधानसभा में जेसे जेसे चुनाव पास आते जा रहे है,वैसे वैसे भाजपा समर्पित निर्दलीय जन प्रतिनिधि भाजपा विधायक की कार्यशैली से आहत होकर कांग्रेस का हाथ थामते दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में दिनांक 29 अक्टूबर 2023 रविवार को भाजपा समर्पित जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल डांगी ने 4 निर्दलीय जनपद सदस्य नगजी राम गरासिया वार्ड 3,राहुल कछावा वार्ड 5,राजाराम रावत वार्ड 21,भोनिराम कुशवाह वार्ड 24 के साथ कांग्रेस का हाथ थामा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल डांगी ने बताया की मेरे पिता पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा,पूर्व विधायक राधेश्याम लढ़ा,कैलाश चावला के साथ वर्षो से भाजपा का तन,मन और धन से काम करते आ रहे थे,जनपद पंचायत के चुनाव में मेरी माता जी को भाजपा ने टिकिट नही दिया तो हम निर्दलीय चुनाव लडे और जनता ने हमे भरपूर आशीर्वाद देकर जिताया,उसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर मेरी माता जी को निर्विरोध जनपद पंचायत मनासा का अध्यक्ष बनाया चुकी में और मेरा परिवार वर्षो से भाजपा के साथ काम करता आया है तो मेरा झुकाव हमेशा से भाजपा की तरफ रहता था,इसके कारण ही जनपद पंचायत मनासा को भाजपा समर्थित कहा जाता था मगर मनासा के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का रवैया हमेशा से मेरी माता जी और हमारे जनपद सदस्यों के प्रती तानाशाही रहा जिससे जनपद पंचायत मनासा के सदस्य ही नही बल्कि पूरी तहसील के सदस्य भी परेशान रहे है,जो भाजपा कार्यकर्ता 25 से 30 सालो से भाजपा का कार्य करते आ रहे थे उनको वर्तमान विधायक ने बड़ा प्रताड़ित किया ना तो किसी कार्यकर्ता को कभी मान दिया गया और ना ही सम्मान दिया,विधायक हमेशा उन्ही लोगो को सम्मान देते रहे जो उनके तलवे चाटते रहे या जो उनके आगे पीछे घूमते रहते थे,आज की लड़ाई मान सम्मान की लड़ाई है,भाजपा का हर कार्यकर्ता आज अपने मान सम्मान को लेकर लड़ाई लड़ रहा है,वर्षो से जो कार्यकर्ता भाजपा का काम कर रहा था उसे दरकिनार करने का काम वर्तमान विधायक ने किया। आज में और बाकी के सदस्य सभी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा के व्यक्तित्व से हम संतुष्ट होकर आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है,अभी हम 5 लोगो ने कांग्रेस ज्वाइन की है और भी सदस्य है जो कांग्रेस से जुड़ना चाहते थे मगर अभी वो बाहर होने के चलते कांग्रेस की सदस्यता नही ले पाए है जब वे आ जाएंगे तो उनको भी कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। वही इस अवसर पर जनपद सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए एक सुर में कहा की आज लड़ाई हमारे आत्मसम्मान की है, जिसके लिए हम हर हाल में लड़ेंगे,विधायक ने हमे बड़ा प्रताड़ित किया है, कोई ऐसा मोका नही छोड़ा जहा हमारे साथ दुर्वव्यवहार नही किया हो,हमे भी जनता ने चुन कर भेजा है,हमारा अपमान हमारे साथ साथ हमारे क्षेत्र की जनता का भी अपमान है, इसलिए अब हमने हाथ का साथ थामा है। आपके बता दे की जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ 4 जनपद सदस्यों का कांग्रेस पार्टी का हाथ थामना भाजपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।
Share On Social Media