मोरवन में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार को
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 28-10-2023
रत्नमोती न्यूज डेक्स
जावद।
जावद विधानसभा क्षेत्र के मोरवन में रविवार से कांग्रेस का चुनाव कार्यालय शुरू होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी प्रत्याशी समंदर पटेल दफ्तर की शुरुआत करेंगे। यह कार्यालय रामद्वारा के पास खोला जा रहा है। सुबह 10:00 उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में रतनगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी प्रत्याशी पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आधिकारिक संख्या में कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।