रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

दमोह में BJP को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के सामने भाजपा उपाध्यक्ष कांग्रेस में हुए शामिल

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 28-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दमोह में बीजेपी के उपाध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की है।दमोह में प्रियंका के सामने बीजेपी के उपाध्यक्ष हाकम सिंह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
Share On Social Media