रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

कंजार्ड़ा पठार क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मारू का सघन जनसंपर्क, उमड रहा जन सैलाब

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 27-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

मनासा। भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू ने गुरूवार को कंजार्ड़ा पठार क्षेत्र के गांवों पहुंच जनसंपर्क किया। श्री मारू के जनसंपर्क के जनता का सैलाब उमड़ रहा हैं। उन्हें बुजुर्ग से लेकर माताबहनों का आशीर्वाद मिल रहा हैं। गुरूवार को दिनभर में श्री मारू ने भाजपा दिनदयाल मंडल के गांवों का भ्रमण कर लोगों से संवाद कर आशीर्वाद मांगा। मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित भी साथ चल रहे थे। गफार्डा पहुंचने पर श्री मारू ने घर घर पहंुच आशीर्वाद मांगा। दंतलाई में ग्रामीणों से संवाद कर इस बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की। धाकड़खेड़ी श्री मारू का जोरदार स्वागत हुआ। युवाओं ने पुष्पवर्षा कर विकास पुरूष मारू का स्वागत किया। धाकड़खेड़ी का प्रत्येक बूथ भाजपा पक्ष में होगा यह कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा था। जैसे जैसे भाजपा प्रत्याशी श्री मारू गांवों की आगे बढ़ रहे जन कारवां बढ़ता जा रहा था। खेड़ा वराह में भगवान वराह के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद मांगा। बखतूनी, चौकड़ी, झोपडिया होते हुए दिनभर के जनसंपर्क कार्यक्रम का कंजार्डा में समापन हुआ। कंजार्ड़ा में भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में भीड़ उमड़ी विकास का पहिया माधव भैया का नारे से कंजार्डा झूम उठा। मारू ने कहा देवतुल्य मतदाता बंधु का अपार समर्थन मिल रहा है।
Share On Social Media