रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

नीमच में भाजपा की विदाई रैली निकल चुकी है- नूरी खान - विधानसभा नीमच के कांग्रेस चुनाव कार्यालय का शुंभारंभ -कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने कहा 20 साल के कुशासन का हिसाब पूरा करने को आतुर जनता पढ़े खबर

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 26-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच। गुरुवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुंभारम्भ गांधी भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में हुआ। कांग्रेस की जिला प्रभारी नूरी खान के मार्गदर्शन और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनाव कार्यालय का विधिवत शुंभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नूरी खान ने कहा कि आज भाजपा नीमच विधानसभा के प्रत्याशी की जो नामांकन रैली निकली जो दरअसल भाजपा की विदाई रैली थी। भाजपा की विदाई अब तो यय है। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि बापू तो गयो! नूरी खान ने कहा कि 20 साल के भ्रष्ट तंत्र का समय आ गया है। शिवराज सिंह के लिए पहले बहना लाडली नहीं थी, जैसे ही चुनाव आये तो बहना लाडली हो गई। कांग्रेस पार्टी के हमारे नेता कमलनाथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाना चाहते हैं, बेटियों, महिलाओं और सर्वहारा वर्ग के लिए कमलनाथ जो घोषणा करते हैं भाजपा उनका अनुसरण करती है और घुमा फिराकर पेश करती है। इससे पहले भाजपा के पास कोई सोच थी ही नहीं। नूरी खान ने कहा कि नीमच में एनडीपीएस के नाम पर दलाली, थानों में दलाली, राजस्व में दलाली, यहां तक कि योजनाओं के नकाम पर दलाली होती आई है लेकिन अब यह नहीं होगा। 20 साल के विध्वंसकारी राज से जनता मुक्त होना चाहती है। कांग्रेस ने उमरावसिंह के रूप में सच्चा और अच्छा प्रत्याशी दिया है दिन रात जरूरतमंद की सेवा जिसका लक्ष्य है। सभी कांग्रेसजन एक साथ मिलकर भाजपा को शिकस्त देकर दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प भी दिलाया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि 20 वर्षों के कुशासन का अंत अब जनता स्वयं करना चाहती है। जो सुशासन का दावा कर रहे थे उन्होंने नीमच की बरसों पुरानी बंगला-बगीचा समस्या को सुलझाने के नाम पर उलझाया है। व्यवस्थापन प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार किया और सरलीकरण के नाम पर बंगला बगीचा वासियों के साथ छल किया। अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणाएं तो की लेकिन धरातल पर शून्य है। जनता ठगा महसूस कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं नगण्य है, मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। जनता सब जान चुकी है अब कुशासन के अंत की तैयारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे प्रण प्राण से कांग्रेस की विजय के लिए जुट जाएं। कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान कम नहीं होने दूंगा। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक सम्पतस्वरूप जाजू, वरिष्ठ नेत्री मधु बंसल, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओम शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। संचालन वरिष्ठ नेता हरिश दुआ ने किया। इस अवसर पर नीमच विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पार्षदगण, पंचायती राज के प्रतिनिधि, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सादगीपूर्ण अंदाज में किया नामांकन दाखिल- विधानसभा नीमच के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। बेहद सादगीपूर्ण ढंग से उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण किया। श्री गुर्जर के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ सम्पतस्वरूप जाजू, वरिष्ठ नेता रमेश कदम, हरीश दुआ उपस्थित थे।
Share On Social Media