रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

कुकडेश्वर मंडल के कार्यालय का शुभारंभ, कांग्रेस नेता कारूलाल खाती पटेल ने कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ली

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 26-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

मनासा। मनासा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू ने कुकडेश्वर मंडल के कार्यालय का शुभारंभ किया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कारूलाल जी खाती पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की। पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रत्याशी श्री मारू ने कारुलाल का भाजपा परिवार में स्वागत अभिनंदन किया। सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी कुकडेश्वर पहुंचे। यहां कन्या हाई स्कूल के सामने कुकडेश्वर मंडल के चुनावी कार्यालय खोला गया। श्री मारू ने इसका शुभारंभ किया। श्री मारू ने कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री मारू ने कहा भाजपा पार्टी नहीं परिवार है संस्था नहीं संस्कार है और हमें इस बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी परिवार के सदस्य घर घर पहुंच पार्टी के लिए काम करे और भाजपा को विजय बनाए। मेरे विधायकी कार्याकाल में मनासा में 100 बिस्तरीय सिविल हॉस्पीटल स्वीकृत कराया इसकी बिल्डिंग बनाई। कुकडेश्वर में टप्पा तहसील कार्यालय की बिल्डिंग स्वीकृत कराई। गांधीसागर से हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक गांधीसागर का पानी पहुंचेगा। आप सभी के सहयाग और समर्थन से हम फिर जीत का परचम लहाराएंगे और विकास की रफ्तार को दोगना करेंगे। श्री मारू ने कहा नगर कुकडेश्वर मे भाजपा के विकास और विश्वास की नीति से प्रेरित होकर कारूलाल जी खाती पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की। पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्री कारुलाल जी का स्वागत अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के बाद भाजपा प्रत्याशी श्री मारू ने कुकडेश्वर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रामु गंगवाल के यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। यहां सभी ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष मदनलाल रावत, कैलाश घाटी, भंवरलाल नीमबोदीया, शंकरलाल मालवीय, कन्हैयालाल बूँदीवाल, भेरूलाल वरदिया वाले, श्याम वशनारिया, मन्नालाल गुरु, तुलसीराम मिलन, रामचंद्र गंगवाल, डॉ. राजाराम खुँवार, बाबूलाल मोदी, मंजू सोनी, कौशल्या मोदी, देवकरण बंशीलाल, मुन्ना बारी वाले, छगन खुँवार आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share On Social Media