नगर पालिका अमला व पुलिस प्रशासन पहुंच जादू सागर डेम किसानों में हड़कम पढे खबर
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 19-10-2023
रत्नमोती न्यूज डेक्स
नीमच। जिले के हर्कियाखाल बांध क्षेत्र में आज जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। यहां बांध से खेती की सिंचाई के लिए अवैध रूप से बिछाई गई सैकड़ो पाईप लाईनो को उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है।
जानकारी में सामने आया है कि, गुरुवार अल सुबह से प्रशासनिक और नपा का अमला ग्राम कालिकोटड़ी पहुंच गया था। जिसके बाद क्षेत्र में भी हड़कंप का माहोल हो गया। इसी दौरान मौके पर ग्रामीण भी जमा हो गए।
ग्राम कालि कोटडी के बाद पिपलियागुर्जर क्षेत्र में यह कार्यवाही जारी है। जिसके डर से अवेध काम को अंजाम देने वाले लोग मौके से फरार हो गए है। मौके पर पाए जाने वाले उपकरणों को नपा द्वारा जब्त किया जायेगा।
फिलहाल मौके एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया और एसडीएम ममता खेड़े सहित अन्य प्रशाशनिक अधिकारी मौजूद रहे।