नीमच में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली अब 19 को
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 17-10-2023
रत्नमोती न्यूज डेक्स
नीमच 17 अक्टूबर 2023 कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 18 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे कलेक्टर निवास से प्रस्तावित मतदाता जागरूकता साइकिल रैली अब 19 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगी जिला पंचायत सीईओ श्री गुरु प्रसाद ने बताया कि 18 अक्टूबर को प्रस्तावित साइकिल रैली अब पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान से 18 अक्टूबर की बजाय अब 19 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है.