रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 17-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जी जाटव के निर्देशानुसार आज पुरे प्रदेश में भाजपा अजा मोर्चा ने प्रत्येक जिले में शाजापुर से कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के द्वारा वाल्मीकि समाज पर अभद्र अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिसे लेकर आज नीमच जिले में भी शाजापुर से कांग्रेस विधायक व वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी श्री हुकूमसिंह कराड़ा पर एससी-एसटी एक्ट व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त कर उन्हें चुनाव लड़ने से निषेध करने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन को नीमच तहसीलदार को सौंपा इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, राधेश्याम पंवार, अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विशाल व्यास, मंडल महामंत्री करण नकवाल, तुलसीराम सिकलीगर, हितेश राजोरा, पार्षद शशी कल्याणी, पुर्व पाषर्द मुरली कुंगर, अरूण यादव, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग जिलाध्यक्ष रोहित नरवले, शंकर सिगलीगर, चन्दन बनौधा, जितेन्द्र कूंगर, बाबूलाल यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें ज्ञापन का वचन जिलाध्यक्ष रवि गोयल किया तथा अंत में आभार पुष्कर सिंह चौहान ने माना उक्त जानकारी अजा मोर्चा मीडिया प्रभारी अरुण यादव ने दी।
Share On Social Media