रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

सर्व पितृ अमावस्या पर तर्पण संपन्न

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 16-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच - विधिहीनमसृष्टान्नम मन्त्रहीनमदक्षिणम |श्रद्धाविरहितम यज्ञम् तामसं परिचक्षते || श्रीमदभगवद गीता अध्याय 17 श्लोक संख्या 13 भावार्थ -शास्त्र विधि से हीन, अन्नदान से रहित एवं बिना मंत्रो के व बिना दक्षिणा दिये और बिना श्रद्धा के किये हुए पूजन यज्ञ को तामस यज्ञ कहते है, ऐसे कर्म का कर्ता को फल प्राप्त नहीं होता है सामाजिक व धार्मिक संस्था श्री भागवत भक्त धर्म प्रचार मण्डल जिला नीमच के तत्वाधान मे प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी विशाल सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन किया गया!जिसमे श्राद्ध पक्ष मे सर्वपितृ अमावस्या के पावन पर्व पर सभी भक्तो ने अपने देवता, ऋषि, मनुष्य, पितर का तर्पण करके आशीर्वाद प्राप्त किया, आप सभी को बहुत बहुत बधाई हो, आपके ऊपर सभी की कृपा बनी रहे इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प. दशरथ शास्त्री, सचिव प. मनोहर नागदा, कोषाध्यक्ष प. दिनेश शर्मा, प्रचार मंत्री प. कन्हैया नागदा उपस्थित थे
Share On Social Media