दलोदा पुलिस ने कंटेनर से 581 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को हिरासत में पढ़े खबर
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 15-10-2023
रत्नमोती न्यूज डेक्स
मंदसौर - जिले के दलोदा चौकी ने वाहन चेकिंग के दौरान दलोदा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिसमें 1 कंटेनर से 581पेटी अंग्रेजी अवैध शराब पड़ी है। अंग्रेजी अगर शराब गुजरात जा रही थी, 581 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिसके दौरान कंटेनर से 581 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 62 लख रुपए हैं। मुखबिर की सूचना कंटेनर अब शराब का परिवहन किया जा रहा है, महू नीमच हाइवे रोड़ पर कचनारा चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर कंटेनर को रोका गया। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। राजस्थान के बदनोर जिला भीलवाड़ा के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शराब के परमिट के बारे में आरोपी कुछ जवाब नहीं दे पाए, दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दलोदा पुलिस द्वारा अब शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।