रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

शहर में लगे अवैध होर्डिग पर नगर पालिका ने की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान से हटाए होर्डिंग

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 13-10-2023

रत्नमोती न्यूज डेक्स

नीमच। नगर पालिका द्वारा शहर में लगे अवैध होर्डिग पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई है इस दौरान शहर के गली मोहल्ले और प्रमुख चौराहे पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर पोस्ट को नगर पालिका द्वारा हटाया गया है। वहीं शहर में शासकीय और शासकीय दीवारों पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर पेंट भी नगर पालिका द्वारा करवाया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका ने नीमच शहर में चल रहे ऑटो पर राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर लगाए हुए थे। उन्हें भी हटाया गया है। गौरतलब है की नगर पालिका की टीम द्वारा शहर में निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। और आचार संहिता का पालन करते हुए राजनीतिक दलों के अवैध रूप से लगे होल्डिंग बैनर पोस्टर को हटाया जा रहा है।
Share On Social Media