रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

श्री शिवशक्ति आश्रम पहुंची साध्वी ऋतुंभराजी,कमलानंदगिरीजी महाराज की समाधि पर अर्पित किए पुष्प

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। शहर के दशहरा मैदान में चल रही सात दिवसीय रामकथा के दौरान साध्वी ऋतुंभराजी दीदी मां शुक्रवार शाम को लेवडा स्थित श्री शिव शक्ति आश्रम पहुंची। दीदी मां ने श्री शिव शक्ति आश्रम लेवडा के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन 1008 श्री कमलानंद गिरीजी महाराज की समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। चमत्कारिक स्थल पर दिव्य शक्ति को महसूस किया और तप और भक्ति के केंद्र बिंदु आश्रम के बारे में जानकारी ली। श्री शिवशक्ति आश्रम के आचार्य विक्रम शर्मा ने दीदी मां को बताया कि करीब 17 वर्ष पहले श्री शिवशक्ति आश्रम की स्थापना श्री कमलानंद गिरीजी महाराज ने की थी, इससे पूर्व महाराज श्री सांडेश्वर महादेव मंदिर पर तपस्या करते थे, उन्होंने लेवडा के समीप आश्रम की स्थापना भक्ति की ज्योत जलाई और भक्ति की शक्ति से पूरा आश्रम आलोकित है। तप-साधना में मग्न गुरूवर करीब पांच वर्ष पूर्व अनन्त में लीन हो गए थे। बाल ब्रम्हचारी श्री कमलानंद गिरीजी महाराज की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। श्री शिव शक्ति आश्रम में जो भी भक्त आते है, आज उनके कष्ट दूर होते है और यहां पर मनचाही मुरादें भी पूरी होती है, आज गुरूजी से आशीर्वाद लेने के लिए दूर—दूर से भक्त पहुंचते है। इस अवसर पर समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी, दीपक भंडारी, पिंकू नागौरी, दीपक अग्रवाल दीपक श्री, गोपाल गर्ग जीजी, गोविंद गर्ग, सुनील गोयल, दीपक चूना लगाने वाला, महेंद्र मोनू लोक्स, पत्रकार मूलचंद खींची, जगदीश लक्षकार, कमलेश आरटीओ, सत्तू अहीर, कैलाश रावत उस्ताद मुकेश जोशी, अनिल श्री गोयल, मितुल मित्तल, गोविंद पाटीदार, दिलीप बिलावत, भेरूसिंह, गजेंद्रसिंह, महिपालसिंह, किशोर मिश्रा पंडित रोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने दीदी मां का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता एवं समाजसेवी संतोष चौपडा ने माना और आभार युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने माना
Share On Social Media