रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

दशहरा मैदान गणपति ग्रुप की गणेशोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी की आराधना का महापर्व गणेश उत्सव इस साल 19 सितंबर से 28 सितंबर के बीच गणेश उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में गणपति बप्पा विराजेंगे। गणेश उत्सव त्योहार को लेकर नगर रविवार को गणपति ग्रुप दशहरा मैदान ने भी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गणेश उत्सव को लेकर सभी समुदाय के लोगों में खासा उत्साह रहता है।  ऐसे में गणेशो उत्सव को बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाए इस पर रविवार को गणपति ग्रुप दशहरा मैदान ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमे ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सभी सदस्यों ने उक्त 10 दिवसीय आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे। वही बैठक में गणेशोत्सव की जिम्मेदारी भी सदस्यों को सौंप दी गई है। जिस पर प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी के मुताबिक कार्यों को पूरा करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी भी अपनी पसंद के अनुसार गणेश प्रतिमा तैयार करने का काम मूर्तिकारों को दे दिया है।  समिति के पदाधिकारियों ने बताया की बप्पा की प्रतिमा के स्वरुप का चयन कर उसके आकार देने का कार्य मूर्तिकार व उनकी टीम ने आरम्भ कर दिया है। मूर्ति के लिए मिट्टी तैयार करने से लेकर भव्य आकार देने क्रमबद्घ निर्माण चल रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा पूरी तरह इको फ्रेंडली बनाई है। वहीं गणेशोत्सव समितियां पंडाल, लाइट आदि की व्यस्था पर भी चर्चा की गई।  इस साल गणेश उत्सव 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी से प्रारम्भ होगा। इसकी समाप्ति 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्थी पर होगी। जिसके बाद बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जावेगा।
Share On Social Media