रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के चुनाव सम्पन्न पंडित शैलेष जोशी पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

    नीमच। रविवार 2 जुलाई को सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के त्रिवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न हुए। जिसमें निर्वाचन अधिकारी श्री विनोदजी शर्मा एडवोकेट तथा श्री ओमप्रकाशजी चौधरी की उपस्थिति निर्वाचन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद हेतु एकमात्र प्रस्ताव श्री राजेन्द्र पाराशर द्वारा श्री शैलेशजी जोशी के नाम का रखा गया, जिसका समर्थन श्री सुभाष तुगनावत द्वारा किया गया। निर्धारित समयावधि में कोई अन्य नाम न आने पर निर्वाचन अधिकारीद्वय द्वारा सर्वसम्मति से पंडित शैलेष जोशी को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करने हेतु अधिकृत किया गया। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष योगेश पंत और 4 अन्य सदस्यों प्रमोद पुरोहित, मनोज शर्मा एडवोकेट, दिलीप शर्मा एडवोकेट और मुकेश सहारिया के मार्गदर्शन में समिति के चुनाव निर्विघ्न सम्पन्न हुए। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के सभी सदस्य सर्वश्री योगेश पंत, दीपक शर्मा एडवोकेट, मनोज शर्मा एडवोकेट, महेन्द्र त्रिवेदी, दिलीप शर्मा एडवोकेट, प्राणजीवन पारीक, श्यामसुंदर ओझा, सुभाष तुगनावत, राजेन्द्र पाराशर, मुकेश सहारिया, अरुण आर सी शर्मा, शेखर तिवारी, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, नीरज पंत, प्रमोद पुरोहित, ललित नागदा, भरत पाराशर, गिरीश शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, विजय तिवारी, मनोज शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, दीपक शर्मा महुड़िया, योगेश कवीश्वर पार्षद, डॉ. अक्षय पुरोहित, पंकज पारीक, सत्यनारायण शर्मा, गौरव पाराशर, अशोक मेहता, दिनेश मनावत, अजय शर्मा, संजय व्यास, दिनेश रावल, गजेन्द्र शर्मा (कोकू), सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष श्री शैलेष जोशी ने उपस्थित सदस्यों का उनपर विश्वास हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी टीम भावना के साथ उनका सहयोग देते रहेंगे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन दीपक शर्मा एडवोकेट ने किया।
Share On Social Media