रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष एक की मौत मामला सरवानिया चौकी का पढ़े खबर

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। जिले की सरवानिया महाराज चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरवानिया महाराज में रविवार को जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। यहां चाकूबाजी की घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सरवानिया महाराज में खेती की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने करीब 13 साल पूर्व कचरुलाल व बगदीराम से जमीन खरीदी थी। तभी से देवीलाल और ईश्वर पिता कचरूलाल जाति मीणा प्रतिदिन विवाद कर रहे थे। जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह भी जब जगदीश गायरी अपने खेत पर कार्य कर रहा था तभी पीछे से आए देवीलाल पिता कचरूलाल जाति मीणा ने हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए भगतराम पिता भंवरलाल जाती गायरी उम्र 65 वर्ष निवासी अरनिया मामादेव सरवानिया महाराज को चाकू लग गया। चाकू लगने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। इस घटना में देवीलाल पिता कचरूलाल, ईश्वर पिता कचरूलाल घायल हुए हैं। इनको जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद जावद थाने ले जाया जाएगा। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरवानिया महाराज चौकी पर कई बार दिए आवेदन- वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि इस विवाद को लेकर सरवानिया चौकी पर कई बार आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। यदि पुलिस समय रहते ध्यान देती तो आज यह घटना नहीं होती। वहीं सरवानिया चौकी ने 3 महिला व 2 पुरुष को राउंड अप किया है।
Share On Social Media