सिंगोली पुलिस ने07 साल से फरार स्थाई वांरटी गिरप्तार किया
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 30-11--0001
सिंगोली ।जिला नीमच पुलिस अधीक्षक महोदय अमित तोलानी द्वारा अधिक से अधिक फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करनें के निर्देश सभी थाना प्रभारियों कांे दिये गये थे। इसी तारतम्य् में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक केसी चैहान व उनकी टीम नें तत्परतापुर्वक कार्यवाही करतें हुए माननीय न्यायालय जावद के प्रकरण क्रमांक 815/16 व थाना सिंगोली के अपराध क्रमांक 148/16 धारा 323,294,506 भादवि में विगत 07 साल से फरार आरोपी लादूलाल पिता चुन्नीलाल भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम उम्मेदपुरा थाना सिंगोली जिला नीमच को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्य मे निरी केसी चैहान, प्रआर 315 मनोज ओझा, आर 426 चेतन्य सिंह तोमर, आर 514 विनय पाराशर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।