रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

चीताखेड़ा में हाथ जोड़ो अभियान का श्री गणेश

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच - कार्यकर्ताओं के खून पसीने से, जज्बे से, हौसलें से सरकारें बना करती है। उठो जागो - आगे बड़ो यह वक्त तुम्हारीं परीक्षा का है। मध्यप्रदेश की जनता तुम्हें पुकार रही है। भाजपा की सरकार से जनता, बेरोजगार युवक, किसान, कर्मचारी, व्यापारी सभी त्रस्त हैं। यह समय जनता को मल्हम लगाने का है। उनसे संवाद कर उनकी परेशानियों को हल करने का है। उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी जीरन के अध्यक्ष विनोद दक द्वारा संयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का श्री गणेश करते हुए ग्राम चीताखेडा में एक महती सभा को संबोधित करते हुए कहीं। ग्राम सभा को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व मंडी कमेटी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, जिला पंचायत संदस्य तरूण बाहेती, इंटक नेता भगत वर्मा, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, पर्वत सिंह जाट, राकेश जावरिया, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नाथू सिंह राठौर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह राठौर, उप सरपंच विकास प्रजापति ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं का चीताखेडा पहुँचने पर फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया, पटाखे फोडे गये उसके बाद जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा प्रेषित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्चे बांटे गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नाकामियां, मसलन कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से जुझते हुए हॉस्पिटल, असमय मौत, सौदेबाजी से चुनी हुई सरकार को गिराना, आर्थिक गतिविधियाँ ठप्प, बेरोजगारी से जूझता हुआ नवयुवक, पीड़ित किसान, शोषित व्यापारी, असुरक्षित बेटियाँ और चहु ओर मंहगाई की मार से परेशान गृहणियाँ, रसोई गैस-डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम से जनता को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता राजेश जैन ने व आभार अकबर भाई ने माना।
Share On Social Media