रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

नितिन हसीजा बने कॉंग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। मप्र कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी के निर्देशानुसार व कॉंग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन की सहमति एवं जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया की अनुंशसा पर मध्य प्रदेश कॉंग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे ने कॉंग्रेस के कर्मठ, सक्रिय नेता नितिन हसीजा को मप्र कॉंग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के नीमच जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। ज्ञात रहे कि नितिन हसीजा कॉंग्रेस के कर्मठ, सक्रिय सिपाही होकर चुनावों में पोलिंग पर एक दीवार की तरह बनकर काम करते है। श्री हसीजा पूर्व में कॉंग्रेस के शहर व जिला युवक कॉग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों में पदाधिकारी रहे। कांग्रेस पार्टी में निरंतर उनकी सक्रियता के चलते उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। नितिन हसीजा की इस नियुक्ति से ईष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई शुभकामनायें दी। नियुक्ति पश्चात बुधवार को गांधीभवन कार्यालय में वरिष्ठ कॉंग्रेसजनों व नेताओं आदि की उपस्थिति में नितिन हसीजा को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी।
Share On Social Media