रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

महू के किशनगंज में चार करोड़ की फिरौती के लिए परिजनों ने छह साल के बच्चे की हत्या की- पुलिस ने स्वजन आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

इंदौर के पास महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर में साढ़े छह साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के दोनों ही मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का नाम हर्ष चौहान पिता जितेंद्र सिंह चौहान है। जितेंद्र का बड़ा भाई विजेंद्र सिंह चौहान महू विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हैं। अपहरण करने वाले बच्चे के ही स्वजन हैं और उन्होंने रुपयों के लिए अपहरण किया था। जानकारी के अनुसार करीब छह बजे हर्ष चौहान गायब हो गया था। घर वाले बच्चे की तलाश करने लगे। तभी रात आठ बजे फिरौती का फोन आया, जिसमें चार करोड़ की फिरौती की मांग की गई। स्वजनों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिलने पर टीम गांव में पहुंची। इसके साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले जिसमें एक सीसीटीवी में जितेंद्र के बुआ का लड़का बच्चे के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने रितेश से पूछताछ की जिसमें उसने दूसरे आरोपित विकास के बारे में बताया। उसने कहा कि हर्ष को विकास को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस ने रितेश की तलाश की। करीब रात दो बजे विकास पकड़ में आया। रितेश ने पुलिस को बताया कि हर्ष की हत्या कर शव को चोरल के बाइग्राम की पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण पुलिस एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हमें सूत्रों से अपहरण की जानकारी मिली थी। इसके बाद हमने फिरौती के लिए फोन से नंबर को ट्रेस किया। नंबर एक दिन के लिए ही एक्टिव था। इसके बाद सीसीटीवी में हमें पहले आरोपित रितेश (20) के बारे में पता चला। उससे दूसरे आरोपित विकास (24) के बारे में बताया। विकास ने बच्चे के मुंह पर टेप लगाकर गला घोंटकर हत्या की।
Share On Social Media