रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

नाली निर्माण की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े - लाठी पत्थर से हुआ आपस में हमला, कुछ लोग घायलों का जिला अस्पताल पहुंचे

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। आज सुबह मूलचंद मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान नाली बनाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों द्वारा जमकर लाठियां और पत्थर चले।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलचंद मार्ग स्थित स्किम नम्बर 7 के काले सैय्यद क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान नालियों का निर्माण भी हो रहा है। नाली बनाने की बात को लेकर स्थानीय दो पक्षों में विवाद हो गया और एकदूसरे पर लाठी और पत्थर से हमला हो गया। जिसमे 08 से 10 लोग घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। घायलों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।   ये लोग हुए घायल-   शेरू शाह पिता नूर शाह, सद्दाम पति खलीलशाह, शकीला पति नारु शाह, इरफान पिता मनु सुरसा, इनायत हुसैन पिता नारुशाह, अकरम पिता नारू शाह, हसन शाह पिता शेरू शाह, मोहम्मद असलम, निदा मोहम्मद, रफीक सा, अकबर शाह पिता याकूब शाह, अकबर शान मोहम्मद पिता अकबर शाह, अमन शाह पिता अकबर शाह, सहित करीब 11 लोग घायल हुए हैं। 
Share On Social Media