रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार में सवार था मनासा का परिवार पढ़े खबर

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच - मंदसौर जिले के दलौदा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आक्या में गुरूवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु व चार लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना दलौदा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आक्या में आने वाले फोरलेन हाईवे पर हुई। इस हादसे में मनासा के बर्डियां निवासी परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये लोग कार में सवार होकर रतलाम के हनुमंतिया से मनासा के बर्डिया लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे एक ट्राल में इनकी कारजा घुसी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस व एएसपी गौतम सिंह सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने तत्परता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस दुर्घटना की जानकारी लगते ही मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने हादसे में मृत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। दुर्घटना में इनकी मृत्यु- - नितेश पिता श्याम डाबर उम्र 22 निवासी बर्डिया मनासा - पूजा पिता प्रहलाद बांछड़ा उम्र 30 निवासी बरमपुरा हालमुकाम बर्डिया - अयान पिता नवीन डाबर उम्र 05 वर्ष निवास बर्डिया ये हुए घायल- - मुन्नी पति मुकेश डाबर उम्र 40 निवासी बर्डिया - उमा पति पंकज डाबर उम्र 45 निवासी बर्डिया - काजल पति प्रकाश बांछड़ा उम्र 28 वर्ष निवासी कड़ी आंत्री - वंदना पति अशोक बांछड़ा उम्र 35 वर्ष बर्डिया
Share On Social Media