रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

कुश्ती प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर राजवर्धन ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। विक्रम विश्वविद्यालय संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन जिले के तराना मे सम्पन्न हुई। जिसमे नीमच जिले के ग्राम दारूखेड़ा के होनहार पहलवान राजवधर्न सिंह उर्फ राम बना पिता विजय सिंह जी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 92 किलो वर्ग मे स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीमच के स्वामी विवेकानंद कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र राज वर्धन सिंह ने फाइनल मुकाबले में उज्जैन के जय कुमार को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पहलवान राजवर्धन सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए होने पर कॉलेज और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके आगमी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है । पहलवान राजवर्धन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता पूणे मुंबई में आयोजित होगी।
Share On Social Media