रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

नीमच से कल निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा,उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी भारत जोङो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे अपार उत्साह

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। देश मे नफरत ओर घृणा के भाव को समाप्त करने,रोजगार के अवसर प्रदान करने व राजनीति में आई असमानता को दुर करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर नीमच में भी भारत जोड़ो उपयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो कल 18 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का नीमच से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में जिले के संगठन प्रभारी मुजीब क़ुरैशी एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तरुण बाहेती तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे जिले में अलग अलग ब्लाकों में निकाली जा रही है। प्रदेश के निर्देशानुसार नीमच जिले से उज्जैन उपयात्रा निकाली जाना है। भारत जोड़ो पद यात्रा नीमच से 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे गांधी भवन नीमच से उज्जैन के लिए निकलेगी जो हरकीयाखाल-चलदु के बीच रात्रि विश्राम करेगी। 19 नवंबर को यह यात्रा दोपहर में मल्हारगढ़ में मंदसौर जिले की जिला कांग्रेस कमेटी को सौपी जाएगी जो आगे उज्जैन तक लगातार चलेगी। जिले में भारत जोड़ो यात्रा जावद विधानसभा के अरनिया महादेव से निकली है जो झांतला,रतनगढ़, मोरवन होते हुए जावद पहुंची है। यात्रा का विश्राम जावद में किया गया है जो आज 17 नवंबर को जावद से यात्रा नीमच के लिए निकलेगी जो रात्रि विश्राम नीमच में करेगी। नीमच से उज्जैन से निकलने वाली यात्रा अब लगातार उज्जैन तक चलेगी जो राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होगी। यात्रा में भोजन,आवास व्यवस्था,चिकित्सा की व्यवस्था लगातार रहेगी। जिसकी अलग अलग जवाबदारी दी गयी है। भारत जोङो यात्रा के प्रभारी तरूण बाहेती ने बताया कि नीमच से भारत जोड़ो यात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निकलेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ मे अपार उत्साह है,बाहेती ने सभी कार्यकर्ताओ से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सहभागिता निभाए। भारत जोड़ो यात्रा नीमच शहर के प्रमुख मार्गो से निकलकर मंदसौर की ओर रवाना होगी और जो यात्री यात्रा में सहभागिता कर रहे हैं वह यात्रा के साथ मंदसौर जिले की बॉर्डर तक सम्मिलित रहेंगे। उसके पश्चात मंदसौर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उक्त यात्रा को अगले जिले तक पहुंचाएंगे। भारत जोङो यात्रा के ब्लॉक समन्वयक सुरेश शर्मा,रामप्रसाद कसेरा,भारतसिह अहीर,राकेश सोनकर,महेंद्र सिंह सिसोदिया,मनोहर गुर्जर,बालकिशन धाकड़,विनोद नागदा,दिलीप जोशी,पर्वत सिंह जाट,नरेंद्र सिंह राणावत,प्रवीण चौधरी,मनोहर जाट,मुजीब खान,घीसालाल जाट,राजू गरासिया,इक़बाल हुसैन ने जिले के सभी कांग्रेस जनों से भारत जोड़ो यात्रा में सम्मलित होने की अपील की है।
Share On Social Media