नशा मुक्ति अभियान - नशे के विरूद्व नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 14 किलो 560 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 30-11--0001
नीमच- थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करणी सिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौथखेडा फन्टा बस लेबॉय बायपास नीमच के पास से आरोपी शाहरूख पिता फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी नीचवास पुलिस थाना नीमचसिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक जप्त की गई है। आरोपी शाहरूख खान के विरूद्व पुलिस थाना नीमच सिटी पर प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी से पूछताछ के दौरान उक्त स्मैक असम राज्य से लाना बताया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ स्मैक के स्त्रौत के संबंध में विवेचना जारी है।
विदित हो कि उक्त कार्यवाही जिला नीमच एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के इतनी मात्रा में पकड़ें जाने की सबसे बड़ी कार्यवाही है।
जप्त मश्रुका - 14 किलो 560 ग्राम स्मैक अनुमानित मुल्य लगभग 01 करोड़ 40 लाख रूपयें