रत्नमोती न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...दिनेश नलवाया | मोबाइल नं:- 9424041184, 8770818845

परशुराम जन्मोत्सव 2022 हेतु ध्वजा पूजन व कार्यालय उद्घाटन

News Published By Mr.Dinesh Nalwaya
Publish Date: 30-11--0001

नीमच। समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार राजराजेश्वर श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चार दिवसीय भव्य आयोजन दिनांक 30 अप्रैल से 3 मई हेतु सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच व श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति नीमच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम 6 बजे ध्वजा पूजन व कार्यालय का उद्घाटन श्री परशुराम महादेव मंदिर एलआईसी चौराहा नीमच पर आयोजित किया जाएगा। उक्त धार्मिक व गरिमामयी सामाजिक आयोजन में पुरुष वर्ग हेतु केसरिया अथवा सफेद वेशभूषा एवं मातृशक्ति हेतु केसरिया वेशभूषा अपेक्षित की गई है। परशुराम जन्मोत्सव 2022 के संयोजक एड दिलीप शर्मा द्वारा समस्त ब्राह्मण समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पं शैलेश जोशी ने बताया के ध्वजा पूजन व कार्यालय उद्घाटन के पश्चात राम नवमी के पावन पर्व पर संस्कृति मंत्रालय मध्य प्रदेश द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित श्री राम प्राकट्य उत्सव में सकल ब्राह्मण समाज ध्वजा यात्रा वाहन रैली के साथ पहुँचेगा। उक्त जानकारी सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति सचिव एड दीपक शर्मा द्वारा दी गई।
Share On Social Media